मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन का धूमधाम से मनाया गया 9 वां स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी। भारत में पत्रकारों के सबसे विशाल संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन मैनपुरी की (आईरा एसोसिएशन) का 9 वां स्थापना दिवस आज 5 मार्च को आईरा कार्यालय किशोर ट्रेडर्स कचहरी रोड मैनपुरी मे संरक्षक ब्रजकिशोर (किशोर इटावी) की अध्यक्षता मे बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया.। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्‍ठी का आयोजन भी किया गया और लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वही इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।,
इस मौके पर मंडल के संरक्षक बृज किशोर सक्सेना किशोर इटावी ने पदाधिकारियों तथा सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया आईरा पत्रकारों का सबसे मजबूत व सबसे बड़ा संगठन है ।यह संगठन पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा संघर्षशील रहता है ।आज से 9 वर्ष पहले हमारे संगठन की स्थापना हुई थी ।उन्होंने संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा आईरा एक इंटरनेशनल संगठन है ।जो विश्व के 16 देशों सहित भारत के 24 राज्यों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और एक मजबूत संगठन है। यह पहला संगठन है जिसको आईएसओ का प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है। आगे उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब हम सब लोग मिलजुल कर काम करें और संगठन के हर पहलू पर विचार विमर्श कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। संगठन कभी एक आदमी से नहीं चलता सभी के प्रयासों से आगे बढ़ता है ।इसलिए सभी संगठन के सदस्य यह प्रयास करें कि संगठन मजबूत हो और संगठन को मजबूती देने के लिए प्रयास कार्य करें और मिलजुल कर उसे आगे बढ़ाएं। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यों में आपसी एकता बहुत जरूरी है । उन्होंने यह भी कहा संगठन को मजबूत करने के लिए यह बात भी जरूरी हैसंगठन के सदस्य के पत्रकारों केहर दुख दर्द में शामिल रहे, .।उन्होंने सभी से अपील की है कि वह संगठन को मजबूत बनाएं और पत्रकारों के हितों में हमेशा कार्य करें, ।उन्होंने सभी पत्रकारों से अनुरोध भी किया है कि वह जनता की समस्याओं को अपने अखबार वचैनल के माध्यम से जनता की आवाज उठाएं जिससे जनता की समस्या शासन प्रशासन तक पहुंच सके और उन समस्याओं का निदान हो सके ।पत्रकारों का यह भी दायित्व है सरकार की योजनाओं को जनता को बताएं जिससे जनता उनका फायदा उठा सकें। पत्रकार शासन और जनता के बीच की कड़ी है। इसलिए प्रशासन को पत्रकारों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सुनना चाहिए और उन्हें दूर करना चाहिए ।
वही संगठन के जिला अध्यक्ष अजय सक्सेना ने आए हुए सभी पदाधिकारियों सदस्यों को बताया है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और पत्रकारों की समस्याओं को हल भी करा रहे हैं। उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि वह आईरा संगठन से जुड़े जिससे हमारा संगठन और भी मजबूत हो ।उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह भी किया है कि कहीं भी अगर किसी पत्रकार को कभी किसी वक्त किसी तरह की संगठन से मदद चाहिए तो वह संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर उनसे संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं उनका हमारे संगठन द्वारा हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों का किसी कीमत पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के सदस्यों की हर समस्या का निदान कर आ रहे हैं और हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। पत्रकार बंधु जनता के बीच जाए और जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाएं और उन समस्याओं को दूर करने के लिए हर तरह का प्रयास करें। पत्रकार जनता का फ्री का वकील होता है और जनता के लिए संघर्ष करता है । हमारासंगठन जनता की हर तरह की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है ।
इस मौके पर संगठन के महासचिव अजय किशोर, लख्मी चंद बघेल डॉक्टर उदय भान सिंह, अनिल कुमार सिंह, चंद्रशेखर, अभिषेक सिंह, मृदुल कुलश्रेष्ठ, शिवम गुप्ता आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए ।बैठक में पत्रकारों की अच्छी भागीदारी रही।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button