असम के मंत्री अतुल बोरा और चंद्र मोहन पटवारी ने किया भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामगेल वांगशूक का विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा में स्वागत ।

असम के मंत्री अतुल बोरा और चंद्र मोहन पटवारी ने किया भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामगेल वांगशूक का विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा में स्वागत ।
पंकज नाथ, असम, 4 नवंबर :
भारत के निकटतम पड़ोसी देश भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेल वांगसू असम की यात्रा के लिए कल असम पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमांता बिस्व सरमा ने कुछ मंत्रियों के साथ भूटान नरेश का कल असम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कल असम पहुंचे भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामगेल वांगशूर ने शनिवार को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दौरे पर आए भूटान नरेश महामहिम वांगशुर का काजीरंगा पहुंचने पर असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा, वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। काजीरंगा में भूटान नरेश का स्वागत करते हुए हर कोई उत्साहित हो उठे । भूटान नरेश की यह विशेष उपस्थिति काजीरंगा के पर्यटन क्षेत्र को एक नया आयाम देगी और भारत और भूटान के बीच आपसी सहयोग और मित्रता को और मजबूत करेगी। आज भूटान नरेश नामगेल वांगशूर की टीम ने गैंडों, हाथियों और हिरणों के अभिवादन लेने के बाद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदरूनी हिस्सों में प्रवेश किया। शाही परिवार ने 25 जिप्सि गाड़ीयों के साथ राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया । इसके बाद राजा के साथ-साथ परिवार ने कहरा वन क्षेत्र के प्रवेश द्वार मिहीमुख में 30 हाथियों का स्नान करने के प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया। भूटान नरेश आज शाम को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ काजीरंगा के शताब्दी समारोह मनाने वाले केंद्र के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। शाही परिवार इसके बाद काजीरंगा के आयरा होटल में रात्रि विश्राम करेगा। भूटान नरेश की आज के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा के दौरान राज्य सरकार के मंत्री अतुल बोरा, चंद्र मोहन पटवारी के अलावा शिक्षामंत्री रनोज पेगू, राज्य के वन विभाग के पीसीसीएफ महेंद्र कुमार यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।



















