हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

अवैध रूप से चल रहा था पटाखों का धंधा, धमाके के बाद खुली पोल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार/उत्तराखंड (रिज़वान एहसन),,,, लक्सर क्षेत्र के धनपुरा इलाके में बीते रोज सोमवार की दोपहर एक कबाड़ी के गोदाम में अचानक तेज धमाका हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि यह धमाका गोदाम रखे थिनर ड्रमों के फटने से हुआ है। लेकिन बाद में बारीकी से जांच की गई तो असल मामला खुला। जिस वक्त हादसा हुआ गोदाम में काम कर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके से गोदाम के भीतर रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया और गोदाम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
शुरूआती जांच में यह धमाका थिनर का ड्रम फटने से बताया गया। लेकिन पुलिस की जांच में पाया गया कि जो धमाका पहले थिनर के ड्रम फटने का बताया जा रहा था, वो असल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खेल निकला।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने खुलासा किया कि गोदाम की आड़ में पटाखे बनाने का काम चल रहा था, वहीं से यह धमाका हुआ। धनपुरा के कबाड़ी गोदाम में हुए इस तेज धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया है कि गोदाम में गैर कानूनी रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।
इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि धमाके की वजह थिनर नहीं, बल्कि गोदाम में चल रहा अवैध पटाखा निर्माण था। इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही इस मामले में आगे की जांच जारी है। घटना के बाद कई लोग घायल हुए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी फिलहाल फरार है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button