अवैध मदिरा के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने बरपाया कहर

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, व क्षेत्र रुद्रपुर, की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी और खाईखैड़ा व रामपुरा नाला में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया ।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 10000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया । आबकारी विभाग की टीम का यह अभियान में शामिल निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया की विभागीय चापमारी ओर दानिश किसी की भी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी,मौके से सभी अपराधी भाग खड़े हुए ।परंतु भविष्य में भी कच्ची शराब बनाने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी,तथा इलाके में नशे के अवैध कारोबार को नही करने दिया जाएगा


















