असम/गुवाहाटी

असम के दरंग जिले में चल रहे ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लिया राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

असम के दरंग जिले में चल रहे ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लिया राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।

पंकज नाथ, असम, 11 जनवरी :

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कल दरंग जिले के कल्याण गांव पंचायत और 1/2 बरुआझर गांव पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (वीबीएसवाई) कार्यक्रमों में शामिल हुए ।
कार्यक्रम के दौरान हुए एक सभा में राज्यपाल कटारिया ने अपने भाषण में लोगों से कहा कि वे केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाये। राज्यपाल ने योजनाओं का लाभ उठाने का लोगों से आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि विकसित भारत प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण पर निर्भर करता है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जनता की भागीदारी की सराहना करते हुए, उन्होंने लोगों से दी जाने वाली सेवाओं का उपयोग करने और उन लोगों के साथ योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया, जिन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है। कार्यक्रम में दलगांव विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मजीबुर रहमान और दरंग जिले के के उपायुक्त मुनींद्र नाथ नाटे भी उपस्थित थे। विधायक रहमान और उपायुक्त नाटे ने भी इस अवसर पर अपने अपने विचार रखे। विकसित भारत संकल्प यात्रा जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसमें आवास, पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता और उद्योग जैसे क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से अंतिम मील तक पहुंचने के लिए विभिन्न विभागों और सक्रिय जन भागीदारी के सहयोगी प्रयास शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह यात्रा दरंग जिले की विभिन्न गांव पंचायतों में 20 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगी।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button