हरिद्वार-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड
अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में की छापेमारी, 6 बुग्गी सीज

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित सज्जनपुर पीली व कांगड़ी क्षेत्र में चोरी छिपे गंगा नदी में बुग्गी से अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने अवैध खनन से भरी 06 बुग्गियों को मौके पर सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट एसडीएम हरिद्वार को प्रेषित की जा रही है।
पुलिस टीम– SI शशिभूषण जोशी,SI विनय मोहन द्विवेदी (चौकी प्रभारी लालढांग), कां० धर्मेंद्र सिंह, कां० रमेश,कां० श्रीकांत, कां० मोहन, कां० प्रमोद,कां० राजेन्द।


















