Uncategorized

अल्मोड़ा पुलिस टीम ने अंतर जनपदीय खेल-कूद प्रतियोगिता में 03 स्वर्ण सहित 08 पदक जीत मनवाया जनपद पुलिस का लोहा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा पुलिस टीम ने अंतर जनपदीय खेल-कूद प्रतियोगिता में 03 स्वर्ण, 01 रजत व 04 कास्य सहित कुल 08 पदक जीत मनवाया जनपद पुलिस का लोहा

दिनांक 09-10-22 से 12-10-22 तक 40वीं वाहिनी पी०ए०सी० जनपद हरिद्वार में आयोजित 18 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स मीट,खो-खो,साइकिलिंग प्रतियोगिता-2022 में जनपद अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा टीम मैनेजर निरीक्षक अजय लाल शाह व टीम कोच अनवर अहमद के नेतृत्व में प्रतिभाग कर पुरुष/महिला वर्ग में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर कुल 08 पदक ( 03 स्वर्ण पदक व 01 रजत 04 कांस्य पदक) अर्जित किये गये। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पदक विजेताओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम व पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी

अल्मोड़ा पुलिस के पदक विजेताओं का विवरण-
पुरूष वर्ग में आरक्षी हरीश कुमार 400 मीटर (low hurdle) दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया। महिला वर्ग में महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया। महिला आरक्षी ममता खाती 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक अर्जित किया। महिला आरक्षी उपासना लंबी कूद में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया। महिला आरक्षी लता रावत100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया। महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी, महिला आरक्षी ममता खाती, महिला आरक्षी उपासना, महिला आरक्षी लता रावत, 4×100 मीटर रिले दौड़ में दितीय स्थान रजत पदक अर्जित किया।

जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button