अधिवक्ताओं के चेंबरों के ताले तोड़कर लैपटॉप कागजात पत्रावली ले गए चोर गुस्साए अधिवक्ताओं ने रोड किया जाम।

अधिवक्ताओं के चेंबरों के ताले तोड़कर लैपटॉप कागजात पत्रावली ले गए चोर गुस्साए अधिवक्ताओं ने रोड किया जाम।
चोरी की घटनाओं से गुस्साए अधिवक्ताओं नेनारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
(दीप सिंह)
कन्नौज। तिर्वा तहसील स्थित अधिवक्ताओं के चेम्बरों में रात के वक्त ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। सुबह जब अधिवक्ता तहसील पहुंचे तो चेम्बरों के ताले टूटे देख कर भड़क गए। गुस्साए अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर कार्यालयों को बन्द करा दिया और फिर नारेबाजी करते हुए औरैया कन्नौज रोड पर जाम लगा दिया।तिर्वा तहसील में वकीलों के पक्के चेम्बर बने हुए हैं। यहां पत्रावलियां तैयार करने के लिए वकीलों के लैपटॉप और जरूरी सामान रखा रहता है। शाम को चेम्बर में ताला लगाकर वकील घर चले जाते हैं। तहसील परिसर में भी एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास भी हैं, जहां सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं इसके बावजूद बीती रात चोरों ने वकीलों के चेम्बर के ताले तोड़कर वहां रखा सामान, लैपटॉप और पत्रावलियां चुरा लीं। सोमवार सुबह जब वकील तिर्वा तहसील पहुंचे तो उन्हें 8 चेम्बरों के ताले टूटे दिखाई दिए। वकीलों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को मामले की सूचना दी, लेकिन अधिकारियों से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस कारण वकील भड़क गए और उन्होंने तहसील कार्यालयों को बन्द कराते हुए कामकाज ठप कर दिया। नारेबाजी करते हुए वकीलों का हुजूम औरैया कन्नौज रोड पर पहुंच गया। जहां वकीलों ने जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इन वकीलों के चेम्बरों में हुई चोरी तिर्वा तहसील के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश राजपूत, अंशुमान कटियार, बृज किशोर अवस्थी, अनिल पाल, हेमराज राजपूत और राजेंद्र राजपूत के चेम्बरों के ताले तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। जिससे वकीलों में नाराजगी है। वकीलों ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया चोरी की वारदात से गुस्साए वकीलों ने रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यहां एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार और सीओ प्रियंका बाजपेयी ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन तिर्वा वकीलों ने उन्हें 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। वकीलों का कहना है कि यदि 3 दिन में चोरी की वारदात का खुलासा न किया गया तो वह लोग उग्र आंदोलन करेंगे।


















