वाराणसी/उत्तरप्रदेश

होली से पहले दुरूस्त होंगे स्ट्रीट लाइट,त्योहार के बाद शुरू होगा नाला सफाई का महाअभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

-महापौर ने दिया जलकर के 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ कल से घर-घर पहुंचाने का अल्टीमेटम
-शहर की जनसमस्याओं के समाधान और विकास के रोडमैप पर केंद्रित रही साधारण अधिवेशन की बैठक
– नालियों के ऊपर बने अवैध चबूतरे और सीढ़ियों को हटाने के लिए 15 मार्च तक मौका, अन्यथा भरना होगा जुर्माना
वाराणसी : नगर निगम होली से पहले शहर की सभी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है । वहीं भीषण गर्मी की आहट से पहले ही जल संकट से निपटने के लिए शहर के कुओं की सफाई का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस क्रम में 55 कुओं की सफाई पूर्ण करा लिया गया है । जब कि 151 कुओं की सफाई की प्रकिया शुरू कर दी गई है ।
​मैदागिन स्थित टाउनहॉल भवन में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सदन ( साधारण अधिवेशन) की बैठक पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान और विकास के रोडमैप पर केंद्रित रही। सदन की अध्यक्षता करते हुए महापौर मानसून में जलभराव की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए होली बाद शहर के सभी छोटे-बड़े सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराने का निर्देश दिया । पार्षद हनुमान प्रसाद ने गर्मी के मद्देनजर सीएसआर फंड से लगे वाटर कूलरों की 15 दिन में मरम्मत और नए स्थानों के चयन का प्रस्ताव रखा, साथ ही पीडब्ल्यूडी और डूडा के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु टीम बनाने की मांग की। नगर निगम अधिनियम की धारा 91 (2) के तहत उपसभापति नरसिंह दास व पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने प्रस्ताव पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ 24 फरवरी से हर वार्ड में प्रचारित कराने का निर्णय लिया गया । सुरेश चौरसिया ने मांग की कि एकीकृत बिल से पूर्व के मामलों में 2023-24 से ही बिल देय हो और पीली कार्ड के नाम पर जनता को परेशान न किया जाए।​ पार्षद हनुमान प्रसाद ने गर्मी को देखते हुए सीएसआर फंड से लगे वाटर कूलरों की 15 दिन में मरम्मत और नए स्थानों के चयन का प्रस्ताव रखा। साथ ही पीडब्ल्यूडी और डूडा के कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु निगम की टीम बनाने की मांग की। पार्षद अमर देव यादव ने 15 मार्च तक लोग नालियों के ऊपर बने अवैध चबूतरे और सीढ़ियों को हटाने का मौका देने इसके बाद ध्वस्तीकरण करने व जुर्माना लगाने का सुझाव दिया । पार्षद प्रवीण राय ने पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के निर्माण में ढके गए सीवर चैंबरों को ऊंचा करने की मांग की। ​पार्षद जितेन्द्र कुमार कुशवाहा (सारनाथ) ने सारनाथ के रूपनपुर में निगम की बंजर भूमि (आराजी नं. 464) और एसबीआई बैंक के सामने की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर निगम के कब्जे में लेने का प्रस्ताव रखा। ​पार्षद श्रीमती सीमा वर्मा ने विरदोपुर गिरी नगर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण और सुदामापुर हनुमान मंदिर के पास पेयजल संकट दूर करने हेतु ‘मिनी नलकूप’ लगाने की मांग की। ​पार्षद मदन मोहन दूबे ने पूर्व में लगाए गए पेड़ों की स्थिति, अमृत योजना के अंतर्गत ट्रांस-वरुणा में गृह कनेक्शन की प्रगति और निगम के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन पर रिपोर्ट तलब की। वहीं उद्यान अधीक्षक द्वारा सदन को गत वर्ष लगाए गए पौधे में सूख गए पौधों की स्पष्ट जानकारी न देने पर महापौर ने नाराजगी जताई। ​पार्षद सुशील गुप्ता ले स्वच्छता में ‘टॉप-10’ में लाने के लिए 16 वार्डों के अभियान की प्रगति और सनबीम लहरतारा/दुर्गाकुंड जैसी निगम की संपत्तियों पर कानूनी पैरवी तेज करने का मुद्दा उठाया। ​पार्षद राजकपूर चौधरी ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित पौराणिक शिवालय (सारंग तालाब) और बजरंग व्यायामशाला की धर्मशाला की मरम्मत व सुंदरीकरण का प्रस्ताव रखा। ​​पार्षद राजेश यादव ने टेंडर प्रक्रिया में 10 प्रतिशत से नीचे की निविदा पर ‘जस्टिफिकेशन’ देने वाले नियम को हटाने पर आपत्ति जताई और इसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया। ​पार्षद राजेश कुमार यादव ‘चल्लू’:
ने रविंद्रपुरी एक्सटेंशन सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधूरे पार्कों को पूरा करने और गेल (गेल) के साथ समन्वय कर गैस पाइपलाइन भी साथ-साथ बिछाने का प्रस्ताव रखा। सदन ने इसे सर्वसम्मत से स्वीकार किया । ​पार्षद अशोक कुमार मौर्या: ने मानसिक चिकित्सालय के पास स्थित विशाल तालाब की जांच कर उसे निगम के कब्जे में लेने और पार्वती नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। पार्षद प्रवीण राय ने नालों की समयपूर्व सफाई और सीवर चैंबरों को ऊंचा करने का मुद्दा उठाया। ​ मदन मोहन दूबे ने अमृत योजना और निगम के डिजिटलाइजेशन पर रिपोर्ट तलब की, तो सुशील गुप्ता ने स्वच्छता रैंकिंग और निगम की संपत्तियों पर कानूनी पैरवी तेज करने पर जोर दिया।
​​कर के दायरे से बाहर 1000 से अधिक फ्लैट
​सदन में बहुमंजिला इमारतों के टैक्स असेसमेंट पर चर्चा के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शहर में कुल 323 बहुमंजिला इमारतें हैं, जिनमें 13,997 फ्लैट हैं। इनमें से 12,916 फ्लैट आवंटित हैं, लेकिन 1,081 फ्लैट अब भी कर के दायरे से बाहर हैं। इस पर अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष से पहले इन सभी 1,081 भवनों को कर के दायरे में लाकर राजस्व वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
19000 ​​कुत्तों का हुआ बन्ध्याकरण
सदन में ​पशु चिकित्सा विभाग बताया कि अब तक 886 पालतू कुत्तों का पंजीकरण और 19000 आवारा कुत्तों का बन्ध्याकरण किया जा चुका है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि आवारा कुत्तों के बन्ध्याकरण के लिए मेदांता से एमओयू हुआ है जो नए वित्तीय वर्ष से बन्ध्याकरण का कार्य शुरू करेगी । पार्षद इंद्रेश कुमार सिंह ने चौक क्षेत्र की घुघरानी गली में स्थित ‘जनता कूप’ (भवन संख्या CK 40/44) पर हुए अवैध कब्जे का मुद्दा उठाकर उसे तत्काल मुक्त कराने की मांग की।
​पुराने अभिलेखों का डिजिटलीकरण और प्रमाण पत्र
​पार्षद श्याम आसरे मौर्य ने 55 साल पुराने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पर जवाब मांगा। नगर आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 454 के तहत यह कार्य प्रक्रियाधीन है। बैठक का शुभारंभ बंदे मातरम् व समापन राष्ट्रगान से हुआ।
पीपीटी में दिखी काशी के विकास का मॉडल
बैठक से पहले नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम में पार्षदों के संग निगम के प्रस्तावित परियोजनाओं को साझा किया । इसमें नगर निगम सदन भवन, सीएम। ग्रिड्स योजना से सड़कों का निर्माण, शहीद उद्यान , म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट्स से डॉ. सम्पूर्णानंद स्टेडियम परिसर में पार्किंग, होटल और मार्केट कॉम्प्लेक्स, लहुराबीर कबीरचौरा रोड पर मार्केट कॉम्प्लेक्स और पार्किंग, सिगरा स्थित निगम पेट्रोल पंप पर मार्केट कॉम्प्लेक्स, डोमरी में 300 बीघा में वन, जलकल परिसर में पार्क सहित अन्य परियोजनाओं के माध्यम से काशी के आधुनिक मॉडल की तस्वीर पेश की गई थी ।
आरआरआर सेंटर का किया उद्घाटन
बैठक के बाद महापौर ने टाउनहाल परिसर में आरआरआर सेंटर का उद्घाटन किया । इस सेंटर में कोई भी पुराने कपड़े, जूता-चप्पल व किताबें गरीबों के लिए दान कर सकता है ।
इन्हें मिली मंजूरी
-नगर निगम ( निर्धारण सूची में संशोधन व परिवर्तन) मानक उपविधि – 2025

  • सीएम ग्रिड्स योजना के तहत महावीर मंदिर से अर्दली बाजार मार्ग का निर्माण
  • विज्ञापन नियमावली 2026
    इनकी भी रही मौजूदगी
    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त / प्र.अ. (परिषद) विनोद कुमार गुप्ता,संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचन्द, विभागाध्यक्ष (राजस्व) अनिल कुमार यादव, मुख्य अभियन्ता रविन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (जलकल) अनूप कुमार सिंह, सचिव, जलकल विश्वनाथ गुप्ता,.उद्यान अधीक्षक विजय कुमार सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close