वाराणसी/उत्तरप्रदेश

हाउस अरेस्ट के बावजूद सपा नेता पहुंचे दालमंडी, दुकानदारों से की मुलाकत, सपा सांसद बोले- सरकार क्या छुपा रही

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के नेताओं को दालमंडी जाने से रोके जाने के बावजूद कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचे और वहां के दुकानदारों से मुलाकात की। दुकानदारों ने अपनी पीड़ा सपा के प्रतिनिधि मंडल को बताई, इस दौरान एक दुकानदार समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी किशन दीक्षित के सामने रोने लगा। इसके बाद दीक्षित नें दुकानदार को गले लगा कर उसे सांत्वना दी।

ये नेता पहुंचे दालमंडी

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दालमंडी जाने वाला था। इस बात की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री रिबू श्रीवास्तव समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट और हिरासत में ले लिया गया। बावजूद इसके सपा का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वरिष्ठ नेता किशन दीक्षित, पूर्व महासचिव लालू यादव समेत कई कार्यकर्ता दालमंडी पहुंच गए।

सपा नेता के सामने रोने लगा दुकानदार

दालमंडी पहुंचकर इन कार्यकर्ताओं ने वहां के दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान दुकानदार अपनी पीड़ा सपा के डेलिगेशन के सामने बताते नजर आए। वहीं, अपनी पीड़ा बताते बताते दालमण्डी का एक दुकानदार किशन दीक्षित के सामने रोने लगा, जिसे किशन दीक्षित ने समझा-बूझाकर शांत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दालमंडी के दुकानदारों की पीड़ा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताएंगे।

सपा सांसद को एयरपोर्ट पर लिया गया हिरासत में

वहीं, दिल्ली से वाराणसी आ रहे चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। करीब 1.5 घंटे की हिरासत के बाद वह टैगोर टाउन स्थित अपने आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए।

चौड़ीकरण सड़कों का होता है गली का नहीं: सपा सांसद

सपा सांसद में कहा कि सरकार बिल्कुल असंवेदनशील हो चुकी है। सरकार गलियों को क्यों चौड़ा करनी चाहती है, जबकि चौड़ीकरण तो सड़कों का किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि मंडल को वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है। आखिर ऐसा क्या है जो सरकार छुपाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दालमंडी के इस सच को लोगों के सामने उजागर करेंगे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close