वाराणसी/उत्तरप्रदेश

हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 17 फरवरी 2026 को वाणिज्य विभाग एवं आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधानएक कार्यशाला युवा उद्यमिता प्रोग्राम 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें महावि‌द्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री विश्वनाथ शुक्ला प्रोग्राम मेनेजर’ आविष्कार फाउंडेशन ने वक्तव्य दिया, जिसमें उन्होंने फाउंडेशन के उद्देश्यों को बताते हुए युवाओं में उ‌द्यमिता का विकास एवं अवसर का विकल्प पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया, साथ ही मुख्य वक्ता की सहयोगी, मानसी राय, फील्ड ऑफिसर ने छात्र छात्राओं से उनके बिजनेस आइडिया के लिए फॉर्म भराया। महाविद्यालय से कुल 155 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, महावि‌द्यालय स्तर की कुल आठ टीमें गठित की गई, जिसमें विजेता टीम को जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर एवं विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही स्टार्टअप फंडिंग भी मुहैया कराई जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर जी ने की जिन्होंने बढ़ते बेरोजगारी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में उद्यमिता को करियर के विकल्प के रूप में युवाओं को उत्साहित किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, प्रो. अनिल कुमार, आई. क्यू. ए. सी. प्रभारी एवं अन्य प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं भी मौजूद रही, संचालन श्री अजय कुमार गौतम, सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग ने की साथ ही धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

    
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close