करनाल-हरियाणा

हरियाणा में विकास की लिखी जाएगी नई गौरव गाथा : हरविन्द्र कल्याण

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

हरियाणा में विकास की लिखी जाएगी नई गौरव गाथा : हरविन्द्र कल्याण
हरविन्द्र कल्याण ने छपरा जागीर, जमूखला, मंगलौरा, नगलामेघा, मुबारकाबाद, उत्तमनगर में चलाया जनसम्पर्क अभियान
घरौंडा, 27 सितम्बर।
घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने आज अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत छपरा जागीर, जमूखला, मंगलौरा, नगला चौंक मोहीदीनपुर रोड, नगलामेघा, मुबारकाबाद, उत्तमनगर, फूसगढ़ एवं राजीवपुरम से की। उन्होंने अपने जनसम्पर्क अभियान में घरौंडा और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अपनी वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में उन्हें घरौंडा की जनता का पूरा प्यार, स्नेह और आर्शीवाद मिल रहा है और उनके इस सहयोग के लिए मै हमेशा घरौंडा की जनता का आभारी रहूंगा। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी और एक बार फिर नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उनके नेतृत्व में हरियाणा में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। हरियाणा में विकास की एक नई गौरवगाथा लिखी जाएगी। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कलण ने गांव डबरकीपार (जम्मूखाला) के स्वजनों से मिलकर कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलवाने की अपील की। इस दौरान हरविन्द्र कल्याण का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह और प्यार भाजपा सरकार के साथ है और भाजपा के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी तय कर लिया है कि अपनी माताओं के इस वात्सल्य और आशीर्वाद को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, पुन: प्रचंड बहुमत से सरकार बनाते हुए जन जन से किए संकल्पों को अक्षरश: पूरा करेंगे। जन आशीर्वाद एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान आज गांव छपरा जागीर में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close