हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

हरकी पैड़ी पर गैर हिन्दुओ का प्रवेश निषेध, तीर्थ पुरोहितो ने लगाए बोर्ड

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, हरिद्वार मे तीर्थस्थलो की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से हरकी पैड़ी क्षेत्र में जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अहिंदुओं का प्रवेश पूर्णतः निषेध है। इसके साथ ही हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।श्रीगंगा सभा ने यह भी स्पष्ट किया है कि घाटों पर फिल्मी गानों पर वीडियो या रील बनाना पूरी तरह वर्जित है। सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।दरअसल, कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते हुए नजर आए। वीडियो के सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी फैल गई और इसे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा के खिलाफ बताया गया।वायरल वीडियो में युवक स्वयं को दुबई का निवासी बताते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे थे। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और इससे शहर का माहौल खराब हो सकता है।उल्लेखनीय है कि इन दिनों श्रीगंगा सभा द्वारा हरिद्वार के घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्था व मर्यादा को लेकर मंथन किया जा रहा है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है और यह आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधियां माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से की जा रही हैं।वहीं, श्रीगंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने कहा कि पूरे प्रकरण की सूचना चौकी पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close