उत्तरप्रदेश

हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली का तीन दिवसीय उर्स कल से

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। हर साल की तरह इस साल भी गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाईस ख्वाजगान का तीन दिवसीय सालाना उर्स 11,12 एवं 13 जनवरी को फतेहपुर सीकरी के सज्जादानशीन हज़रत सूफ़ी कमरूद्दीन लियाकती की सरपरस्ती में आयोजित होगा।
उर्स की जानकारी देते संयोजक पत्रकार मसूद तैमूरी एवं रईस अहमद ने बताया कि उर्स की शुरुआत 11 जनवरी दिन रविवार को बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी से होगी चादर पेश की जायेगी दोपहर दो बजे नज़र मौला अली होगी, मगरिब बाद मीलाद शरीफ होगा। उर्स के दूसरे दिन 12 जनबरी दिन सोमवार को बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी होगी प्रातः 10 बजे श्रद्धालुओं द्वारा हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाईस ख्वाजगान पर चादरें एवं गागरे पेश की जायेगी दोपहर दो बजे नज़र मौला अली होगी और बाद नमाज़ ईशा महफिलें शमा होगी जिसमें मशहूर कव्वाल अपना कलाम पेश करेगें। श्री तैमूरी ने बताया कि उर्स के अन्तिम दिन 13 जनवरी दिन मंगलवार को बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी होगी प्रातः 10 बजे गुसल और 11 बजे कुल शरीफ हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाईस खवाजगान होगा। इसके बाद रंग ए महफ़िल होगी और लंगर वितरण।के साथ उर्स का समापन होगा श्री तैमूरी ने सभी वर्ग के लोगों से उर्स में भाग लेने की अपील की है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close