स्योहारा मेला प्रकरण-3 दिसंबर को जांच के निर्देश,अब तक कार्रवाई शून्य-प्रशासनिक आदेश हवा में,जिम्मेदार मौन
स्योहारा मेला प्रकरण
3 दिसंबर को जांच के निर्देश, अब तक कार्रवाई शून्य
प्रशासनिक आदेश हवा में, जिम्मेदार मौन
स्योहारा (बिजनौर)।
स्योहारा में आयोजित नुमाइश विंटर मेले को लेकर उठे सुरक्षा व अव्यवस्था के गंभीर सवालों के बाद 03 दिसंबर 2025 को बिजनौर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से स्पष्ट रूप से यह जानकारी दी गई थी कि थाना प्रभारी स्योहारा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

हालांकि, निर्देश जारी होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है और न ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि
मेला स्थल की दलदली भूमि,
भारी-भरकम झूलों की असुरक्षित स्थापना,
दुर्गंध और अव्यवस्था,
तथा बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खतरे
जैसे मुद्दे पहले ही सामने रखे जा चुके हैं, इसके बावजूद कार्रवाई का अभाव चिंता का विषय है।
लोगों का सवाल है कि जब स्वयं पुलिस प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे, तो फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
क्या यह मामला भी सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रह गया?
स्थानीय जनता ने मांग की है कि
जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए,
दोषियों की जिम्मेदारी तय हो,
और मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का तत्काल पालन कराया जाए,
ताकि किसी संभावित हादसे से पहले प्रशासन जागे।
फिलहाल, 03 दिसंबर के निर्देश और ज़मीनी हकीकत के बीच बढ़ता अंतर प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा कर रहा है।





