ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

स्योहारा में हाईवे किनारे अवैध बेसमेंट निर्माण, पीडब्ल्यूडी की अनुमति के बिना धड़ल्ले से कार्य जारी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

स्योहारा में हाईवे किनारे अवैध बेसमेंट निर्माण, पीडब्ल्यूडी की अनुमति के बिना धड़ल्ले से कार्य जारी
बिजनौर (स्योहारा)।
क्षेत्र के ग्राम खलीलपुर स्थित मुरादाबाद मार्ग पर, सरकारी अस्पताल के ठीक सामने और हाईवे से सटे स्थान पर अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नजीबाबाद से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है, इसके बावजूद भारी मशीनों और मजदूरों के माध्यम से दिन-रात खुदाई एवं निर्माण कार्य जारी है।


नियमों के अनुसार राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग की निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की खुदाई, बेसमेंट या स्थायी निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होती है। बिना अनुमति इस प्रकार का निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति के लिए भी गंभीर खतरा माना जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी जैसी भारी मशीनों से हो रही खुदाई के कारण हाईवे के धंसने का खतरा बना हुआ है। साथ ही सरकारी अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि जब पीडब्ल्यूडी से कोई अनुमति नहीं ली गई, तो यह निर्माण किसकी शह पर संचालित हो रहा है। संबंधित विभागों—नगर प्रशासन, तहसील एवं पुलिस—की अब तक की चुप्पी प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
जनहित में स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके पर निरीक्षण कर अवैध निर्माण कार्य को रुकवाए, जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करे और हाईवे व अस्पताल क्षेत्र की सुरक्षा को प्राथमिकता दे, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close