सुधाकर महिला कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी :- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला पीजी कॉलेज में 21 फरवरी शनिवार को रास्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत प्रथम एक दिवसीय आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृभाषा के जागरुकता को बढ़ाना है | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुधाकर महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मातृभाषा किसी व्यक्ति को उसकी पहचान और संस्कृति को आकार देती है जिसमें लोग अपनी भावनाओं,विचारों और भावों को व्यक्त करते हैं |
चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि मातृभाषा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है |
मुख्य अतिथि डॉ० सरोज सिंह ने कहा कि हमें अपने मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए जिससे हम अपनी संस्कृति और इतिहास को बनाये रखेंगे | संगोष्ठी में स्वंयसेविकाओं को यह संकल्प दिलाया गया कि हम अपनी मातृभाषा को कभी नहीं छोड़ेंगे उसे आगे बढ़ायेंगे और सम्मान करेंगे |
इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ.रमा दूबे,निदेशक आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दुबे एवं स्वयंसेविकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए | डॉ.प्रवीण तिवारी,डॉ.श्याम सुंदर मिश्रा और डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया ||
























