मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
सी एन जी डलवाने निकले ग्राम प्रधानलापता

सी एन जी डलवाने निकले ग्राम प्रधानलापता
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार मैनपुरी
मैनपुरी – बेवर बुधवार सुबह घर से सीएनजी डलवाने के लिए कार समेत निकले प्रधान लापता हो गए। शाम तक जब प्रधान का कोई पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर प्रधान के पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है। प्रधान का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा है। मामले में पुलिस ने प्रधान के मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगा जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान दिनेश कुमार के गुमशुदा होने से परिजन खासे परेशान हैं। पिता लालता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। प्रधान की लोकेशन लखनऊ में होना पाया जा रहा है। मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही है।





