बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड पर डी-रैंकिंग पर सख्त जिलाधिकारी,लोनिवि व सेतु निगम के विलंबित कार्यों की जांच को एसडीएम धामपुर की अध्यक्षता में समिति गठित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सीएम डैशबोर्ड पर डी-रैंकिंग पर सख्त जिलाधिकारी, लोनिवि व सेतु निगम के विलंबित कार्यों की जांच को एसडीएम धामपुर की अध्यक्षता में समिति गठित
बिजनौर | 14 जनवरी, 2026 | आईरा न्यूज़ नेटवर्क
जनपद बिजनौर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


लोनिवि व सेतु निर्माण निगम के कार्यों की जांच
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और सेतु निर्माण निगम द्वारा स्वीकृत कार्यों में देरी पर गंभीर असंतोष जताते हुए एसडीएम धामपुर की अध्यक्षता में तकनीकी अधिकारियों की समिति गठित कर विलंब के कारणों एवं निर्माण गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए। साथ ही दोनों विभागों से शासन द्वारा स्वीकृत सेतु निर्माण कार्यों के आदेश पत्र तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
सीएम डैशबोर्ड पर डी-रैंकिंग पर फटकार
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर एनआरएलएम एवं उद्योग विभाग को डी-रैंक मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और विभागीय रैंकिंग में त्वरित सुधार सुनिश्चित करें।
उन्होंने उद्योग विभाग को ओडीओपी समेत अन्य बिंदुओं पर उच्च अधिकारियों से समन्वय कर रैंक सुधारने के निर्देश दिए।
शत-प्रतिशत प्रगति का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि:
सीएम डैशबोर्ड की दैनिक मॉनिटरिंग करें
पोर्टल पर सही व सत्यापित डाटा ही फीड करें
निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें
जनपद को सीएम डैशबोर्ड के टॉप-10 जिलों में लाने हेतु विशेष प्रयास करें
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव स्तर से होती है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि गंभीर परिणाम ला सकती है।
ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली की नियमित निगरानी हो रही है। भविष्य में सभी शासकीय कार्य इसी प्रणाली के माध्यम से होंगे, इसलिए सभी विभाग अपने समस्त कार्य ई-ऑफिस के अंतर्गत ही संपादित करें।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में , दिनकर भारती, रचना गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी व धर्मवीर सिंह सहित परिवहन, जीएसटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, कृषि, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज, श्रम, एमएसएमई, आपदा प्रबंधन समेत समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अंत में दो टूक कहा कि किसी भी अवस्था में विभागीय रैंक गिरनी नहीं चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचे।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close