उत्तराखंड

सीएम का आदेश, फेरी, रेहड़ी,ठेली और खोमचे वालो के बनेंगे फोटो अंकित आई कार्ड,

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी ),,,, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के सभी नगर आयुक्तों और कार्यकारी अधिकारियों को पत्र जारी कर फेरीवालों और खोमचे वालों का विवरण एकत्र करने और पहचान पत्र जारी करने और उन्हें ठेले पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए कहा है। शहरी विकास निदेशक नितिन सिंह भदौरिया की ओर से इस संबंध में समस्त नगर निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत नगरीय फेरी व्यवसायियों की फेरी/ठेली में पहचान प्रदर्शित करने हेतु विवरण जुटाएं।
पहचान पत्र में फेरी व्यवसायी का कोड, नाम, पता, फ़ोटो अंकित होने के साथ ही परिवार के किसी भी नाम निर्देशिता का नाम, श्रेणी(स्थिर या चल) के अतिरिक्त फेरी क्षेत्र जहां परिचय पत्र स्वामी को स्थिर या चल फेरी की अनुज्ञा के साथ ही अनुज्ञति कि विधिमान्यता का विवरण मांगा जाए। पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि नगर के समस्त फेरी व्यवसायियों को फेरी-ठेली वालों को पहचान पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से इसे प्रदर्शित करना होगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close