वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

अपहृता को किया सकुशल बरामद

बहला फुसलाकर भगा ले जाने व अनैतिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त गोलू माली पुत्र मोहन माली निवासी जयप्रकाश नगर पुलिया के पास शिवपुरवा सिगरा वाराणसी को शनिवार को सिगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और अपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद भी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदिका द्वारा 13 नवंबर को तहरीर दिया गया कि उनकी पुत्री उम्र 17 वर्ष 11 नवंबर को रात में घर बाथरूम के जाने हेतु गयी उसके बाद कहीं नहीं दिखी ना ही वापस आई। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली जानकारी पर अभियुक्त को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 137(2),87,64-1व 3/4 (1) पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम,का0 पंकज यादव,का0 जय प्रकाश आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close