वाराणसी/उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवयुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह सहित सपा नेताओं का हुआ भव्य स्वागत,2027 में सरकार बनाने का संकल्प

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सपा कार्यकर्त्ताओं ने बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएलडब्ल्यू क्षेत्र तक किया भव्य रोड शो जिसमें सैकड़ों वाहन के साथ कार्यकर्तागण हुए शामिल

वाराणसी:- समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवयुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया | इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़ भी उपस्थित रहे | बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएलडब्ल्यू क्षेत्र तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों वाहन और कार्यकर्ता शामिल हुए |

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंस सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है | उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे |

कार्यक्रम के दौरान बीएलडब्ल्यू स्थित पहाड़ी गेट रुद्र नगर कॉलोनी में समाजवादी पार्टी के नेता लोहा सिंह के आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया | पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल रहा और पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी कर नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया | प्रिंस सिंह ने अपने समाज से आग्रह किया कि हमारे समाज के लोग भी इस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने का कार्य करेंगे |

इस अवसर पर वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव,राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जनजाति शनि सोनकर,जिला पंचायत सदस्य शंभू यादव,ग्राम प्रधान लालमन यादव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close