वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सभी सरकारी कर्मचारी पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित 9 सूत्री मांगों के संबंध में माननीय वित्त मंत्री महोदया के नाम अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी महोदय के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ वाराणसी मंडल द्वारा आज दिनांक 12 जुलाई 2024 को एक ज्ञापन सौंपा गया

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

भारतीय मजदूर संघ द्वारा 22 नवंबर 2023 को संसद भवन पर विशाल धरना प्रदर्शन के बाद माननीय वित्त मंत्री महोदया द्वारा नई पेंशन स्कीम में सुधार करने का आश्वासन दिया गया था, इसके लिए एक कमेटी भी गठित की गई थी लेकिन अभी तक उस कमेटी का रिपोर्ट लंबित है।

भारतीय मजदूर संघ ने सभी प्रमुख कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन/आम सभा कर वित्त मंत्री जी को पुन: ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के जोनल अध्यक्ष अरविंद कुमार मंडल मंत्री हरि नारायण शर्मा संगठन मंत्री विकास केशरी शाखा मंत्री डी के शर्मा आशुतोष दुबे सुरेंद्र यादव अतंश यादव संतोष राजभर के साथ कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close