संस्कार युक्त छात्र ही सनातन की सबसे बड़ी पूंजी है- विनोद कुमार शुक्ला

आइडियल पब्लिक स्कूल चांदपुर का वार्षिकोत्सव “संगम “धूमधाम से मनाया गया ||
वाराणसी :- आइडियल पब्लिक स्कूल चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट का 22 फ़रवरी रविवार को भव्य वार्षिकोत्सव “संगम” आयोजित हुआ | कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय चौबे ने दीप प्रज्वलित करके किया | कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्रों ने गणपति वंदना एवम सरस्वती वंदना गाकर किया | तत्पश्चात छात्रों ने विद्यालय में आये हुए अतिथियों तथा मुख्य अतिथि का स्वागतम गीत गाकर स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथिगणों का विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बैज लगाकर स्वागत किया |
विद्यालय के छात्रों ने महाराज संभा, दशावतार,छठ पूजा,टीचर स्टूडेंट,यूनिटी इन डाइवर्सिटी ट्राईब्यूट टू आर्मी, महाकाली रक्तबीज बध औऱ ढोंगी बाबा ड्रामा में अभिनय कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया एवम चंदा ने पूछा तारों से, मोबाइल एवारनेस थीम,राजस्थानी कल्चरल,हम है नयें अंदाज,मनवा लागे रें सांवरे आरंभ है प्रचंड जंग की गुहार दो औऱ डोला रें डोला पर बच्चों ने डांस करके दर्शकों का आकर्षण बनाये रखा | तत्पश्चात मुख्य अतिथि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि संस्कार युक्त छात्र ही सनातन की सबसे बड़ी पूंजी है संस्कार से ही सनातन में जीने की परंपरा से समाज व देश कों आगे विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है |
विशिष्ट अतिथि संतोष ट्राफी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व भारतीय रेलवे टीम के कप्तान वर्तमान में फूटबाल कोच बरेका के भैरव दत्त ने कहा कि विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों से ही बच्चों में छुपी प्रतिभा कों निखारा जा सकता है | स्वास्थ, सामाजिक औऱ पत्रकारिता क्षेत्र से आये हुए अतिथिगणों में डा.आर एस केसरी, डा.एके उपाध्याय नंदलाल मास्टर अधिवक्ता मनोज यादव राघवेंद्र मिश्रा और अजित पाण्डेय इत्यादि ने मुख्य अतिथि विनोद कुमार शुक्ला विशिष्ट अतिथि भैरव दत्त के साथ विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार वितरित कर शुभाशीष प्रदान किया | तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक संजय चौबे ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | तत्पश्चात गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया |
कार्यक्रम का संचालन सृष्टि चौबे ने किया | धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आशा चौबे ने किया कार्यक्रम में सुनीता,प्रमिला, सिद्धांत,हर्ष औऱ श्वेता मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे ||
























