संजय कुमार सिंह “बबलू” अध्यक्ष भारतीय कुश्ती महासंघ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से राजीव सिंह “रानू” अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ के नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक अंडर 20 जूनियर पुरुष, महिला कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप बेलवरिया, वाराणसी

वाराणसी । जिसका आज दिनांक 31 मार्च 2026 को अंडर 20 जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन श्री संजय सिंह “बबलू” अध्यक्ष भारतीय कुश्ती महासंघ के द्वारा महिला पहलवानों का हाथ मिलाकर शांति का प्रतीक कबूतर छोड़कर किया गया। मुख्य अतिथि जी के द्वारा संबोधन में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल की कुश्ती को आगे बढ़ाने के लिए एक मुहीम चलाया है। उसी के साथ बनारस में यह तीसरा प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और सभी उस्ताद खलीफा एवं कुश्ती प्रशिक्षकों से कहा आप लोग बनारस के सभी मोहल्ले में जहां पर हनुमान जी का मंदिर और तालाब है वहां पर मिट्टी का अखाड़ा है। आप लोग मिट्टी के अखाड़े में भी बच्चों तकनीकी कुश्ती कराऐ उसी के साथ-साथ जो बनारस पूर्वांचल में दंगल का आयोजन होता है उसमें भी पॉइंट की कुश्ती कराये निश्चित रूप से बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल की कुश्ती और ऊंचाइयों पर जाएगी। इसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ से किसी प्रकार का सहयोग आपको चाहिए हम तैयार हैं आपको मैट की आवश्यकता है टेक्निकल ऑफिशियल की आवश्यकता है हर तरह से सहयोग दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बनारस पूर्वांचल की कुश्ती तभी बढ़ेगी जब आप लोग नकली कुश्ती न करा कर असली कुश्ती करेंगे। तकनीकी रूप से तभी कुश्ती आगे बढ़ेगी।
अतिथियों के रूप में श्री सुरेश चंद्र उपाध्याय महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, श्री जय सिंह “पप्पू” उपाध्यक्ष गाजीपुर कुश्ती संघ श्री सतीश राय प्रबंधक डिवाइन पब्लिक स्कूल श्री सुनील राणा अंतरराष्ट्रीय पहलवान अर्जुन एवाडी आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान श्री राजीव सिंह “रानू” अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ ने किया।
आज का रिजल्ट इस प्रकार 50 किलो में ईशा खोखर बागपत आंचल यादव दूसरा स्थान नीलम मेरठ, अंशिका मुजफ्फरनगर तीसरा स्थान 57 किलो में काजल चौधरी मथुरा प्रथम स्थान अर्पिता सरोज BHU दूसरा स्थान अनामिका सहनी गोरखपुर, रिया नगर गौतम बुध नगर तीसरा स्थान 55 किलो में गामनी आगरा प्रथम, अंजलि गाजियाबाद दूसरा स्थान, रागिनी पासवान वाराणसी, सृष्टि तोमर मेरठ तीसरा स्थान 53 किलों में प्रिया चौहान प्रथम स्थान आजमगढ़, हर्षित तोमर दूसरा स्थान मुजफ्फरनगर, डोली गौतम बुद्ध नगर, पूर्वी तोमर बागपत वाराणसी, तीसरा स्थान 59 किलो में स्वती यादव गौतम बुध नगर प्रथम स्थान, खुशी चौहान वाराणसी दूसरे स्थान, गुड़िया यादव वाराणसी B टीम करिश्मा त्रिपाठी चंदौली तीसरा स्थान 62 किलो में कशिश यादव वाराणसी प्रथम स्थान सिंह दूसरा स्थान अंजू पाल महाराजगंज, किरन कानपुर तीसरा स्थान 65 किलो में सोनाली शर्मा मेरठ प्रथम स्थान, अंजली चौधरी बिजनौर दूसरा स्थान अन्नू यादव गोरखपुर, आंचल कुमारी बुलंदशहर दूसरा स्थान 68 किलो में भूमि सिंह बिजनौर प्रथम स्थान शिल्पी फिरोजाबाद दूसरा स्थान पलक यादव वाराणसी, अनामिका यादव स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तीसरा स्थान 72 किलो में पायल यादव BHU प्रथम स्थान निटू हाथरस दूसरा स्थान, खुशबू चौहान बुलंदशहर साक्षी मेरठ तीसरा स्थान 76 किलो में गीता मेरठ प्रथम स्थान अंजलि बैग पर दूसरा स्थान कुमारी अंजू गौतम बुद्ध नगर तीसरा स्थान
इस मौके पर आयोजन समिति सुरेंद्र पहलवान, अशोक पहलवान, रामसेवक यादव अध्यापक, पारस पहलवान, उपस्थित रहे।
निर्णायक में राम आशीष यादव, अनीश यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, राहुल यादव, चंद्रभूषण यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।




























