शिखर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित,विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,31 मार्च 2026 – लक्ष्मीपुर पट्टी, ढेला रोड स्थित शिखर पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रबन्धक अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नियमित उपस्थिति रखने वाले छात्रों को भी शिल्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा विश्नोई ने बताया कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों के प्रदर्शन से वे बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अश्वनी कुमार वर्मा ने कहा कि सफलता भाग्य की बात नहीं है, यह धैर्य और कड़ी मेहनत का खेल है। निरन्तर परिश्रम, अनुशासन और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।




























