नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

शादी की खुशियाँ बदलीं गम में, हादसे में युवक की मौत,दूसरा गंभीर घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

शादी की खुशियाँ बदलीं गम में, हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

नूरपुर। शहर में जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ताजा हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी दो दिन बाद शादी होने वाली थी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटनाक्रम के अनुसार, नूरपुर-अमरोहा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित फोर-व्हीलर (पिकअप) ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अनिल कुमार (45) पुत्र जोगराज सिंह, निवासी खेड़की, थाना चांदपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नूरपुर के सरकारी अस्पताल से बिजनौर रेफर कर दिया गया।
वहीं, स्कूटी सवार रवींद्र कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार, निवासी पीपलाजागीर, थाना नूरपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दो दिन बाद शादी थी और वह अपनी शादी की तैयारियों के लिए जरूरी सामान खरीदने नूरपुर आ रहा था। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।फिलहाल पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button