वाराणसी/उत्तरप्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस ने भेजा पीएम मोदी को ज्ञापन, SC के रिटायर्ड जज से जांच की मांग

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज‍िला मुख्‍यालय पर क‍िया प्रदर्शन

वाराणसी: बाल यौन शोषण के आरोपों से घिरे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस उत्तर आई है। शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौप है। ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाने कि मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी पूरे प्रदेश में आज ज्ञापन देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में वाराणसी के जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय के रिटायर्ड से जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके।

मौनी अमावस्या के बाद हुई साजिश की शुरुआत: कांग्रेस

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में स्नान के दौरान ही यह सब शुरू हुआ और इस मामले में प्रयागराज के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अजय पाल शर्मा और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर करने वाले आशुतोष महाराज एक साथ नजर आ रहे हैं।

सभी आरोप फर्जी: कांग्रेस

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को उनके शिष्यों के साथ अमावस्या के दिन जिस तरह से रोका गया यह निंदनीय है। यह उनके और उनके शिष्यों को अपमानित करने के उद्देश्य से किया गया था और जब मामले नें तूल पकड़ा तो फर्जी आरोप लगाकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदनंद ब्रह्मचारी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में पारदर्शिता होना जरुरी: कांग्रेस

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बनारस के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले लोगों की भी जांच कराई जाए। इसके साथ ही इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शिता रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा जांच कराया जाना अति महत्वपूर्ण है, ताकि मामले का खुलासा हो सके।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close