व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया हुकूलगंज व्यापार मंडल का वार्षिक उत्सव

व्यापारियों की सराहना करते हुए बताया व्यापारियों के बदौलत देश का विकास होता है – दयाशंकर मिश्र
देश के बढ़ते हुए राजस्व मे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान है जो धार्मिक स्थलो एवं पर्यटन स्थली के माध्यम लगातार बढ़ रहा है – प्रदीप अग्रहरि
वाराणसी:- हुकुलगंज व्यापार मंडल का वार्षिकोत्सव व नव वर्ष 2026 का कार्यक्रम व्यापारियों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया | यह कार्यक्रम कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस मे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र (दयालू गुरू) के मुख्य अथितित्व मे संपन हुआ | उक्त कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि के उपस्थिति मे कार्यक्रम आरंभ हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अथिति दयालु गुरू ने व्यापारियों की सराहना करते हुए बताया व्यापारियों के बदौलत देश का विकास होता है | आज हमारा देश अर्थिक रूप से दुनिया के चौथे पावदान पर खड़ी है इसका श्रेय व्यापारियो को जाता है | महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि देश के बढ़ते हुए राजस्व मे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान है जो धार्मिक स्थलो एवं पर्यटन स्थली के माध्यम लगातार बढ़ रहा है |
वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत से संबंध हुकुलगंज व्यापार मंडल के क्रिया कलापो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि व्यापार मंडल पूरे निष्ठा व इमानदारी से कार्य करता है | व्यापार मंडल की ओर से लोकगीत गायिका सुमन अग्रहरि के द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया एवं संस्था के द्वारा स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया |
उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चन्द्रभूषण दास ने एवं संचालन कीर्ति प्रकाश पांडे ने किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से सन्नी जोहर,प्रदीप जायसवाल,महेंद्र मोहन मिश्रा,राजेश वर्मा, बब्लू अग्रहरि,मो०असलम,संजय यादव, पंचम अग्रहरि,मनोज अग्रहरि,अरुण, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता,बल्लू यादव,बब्लू चौहान,लल्लू यादव,हरी ग्रहहर सहित इत्यादि काफ़ी संख्या व्यापारीगण मौजूद थे ||





