विश्व दिव्यांग दिवस पर श्री शांति मुकूल सम्मानित

वाराणसी /मुजफ्फरपुर:- अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर बुनियादी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया | उप निदेशक तिरहुत प्रमंडल (समाजिक सुरक्षा) धीरज कुमार जिला सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा अभिषेक कुमार,बुनियादी प्रबंधक बिनोद कुमार संयुक्त रूप से मेमोटों देकर शांति मुकूल को किया सम्मानित | साथ ही उप निदेशक ने कहा कि शांति मुकूल आप अपने अथक परिश्रम,समाज सेवा एवं विरासत में मिली परंपरा संस्कृति का सदैव अपने रचनात्मक कार्यों से प्रचार प्रसार करने हेतु तत्पर रहते हैं |
अपनी कर्मठता,दृढ़ता,विनम्रता, सहजता, संकल्पशील एवं उदारता से आपने समाज में दिव्यांग जनों के प्रति अनुकरणीय व्यक्तित्व उदाहरण किया है | दिव्यांग होते हुए दिव्यांग जन की सेवा जिला,राज्य स्तर पर किया गया अतुलनीय कार्य को लेकर आपके बहुमुखी व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित करते हुए हम इस मंच से विशिष्ट सम्मान 2025 सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है आप सदैव स्वस्थ रहते हुए जन मानस दिव्यांग की सेवा में समर्पित रहे यही शुभकामना है ||





