विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई के दौरान सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु दिए निर्देश

वाराणसी, 16 जनवरी 2026: वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति आज भी शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
सरायनन्दन निवासी के. सुधीरन ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उन्हें बिजली कनेक्शन नही दिया जा रहा है। कारण बताया जाता है कि उस अपार्टमेंट में विद्युत चोरी के कारण असेसमेंट बकाया है। इसलिए कनेक्शन नहीं दिया जा सकता, जबकि इसी अपार्टमेंट में चार लोगों को कनेक्शन दिया गया है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रामनगर निवासिनी सुद्दन साहनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास में उनकी जियो टैगिंग होने के बाद भी द्वितीय किस्त अभी तक नहीं आ रहे, जिससे उनका आवास का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसपर विधायक ने डूडा अधिकारी, वाराणसी को जांच कर उचित कार्यवाही करवाने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ शिवम पांडेय व अभिषेक भी उपस्थित रहे।






