ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम जमथरी में गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। ग्रामीण कीचड़ से भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम जमथरी में गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। ग्रामीण कीचड़ से भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी विकासखंड सुल्तानगंज के गांव जमथरी में पिछले तीन माह से गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। ग्रामीण कीचड़ से भरे रास्ते से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों व ग्राम प्रधान से सफाई कराने की शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। गांव में फैली गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
केन्द्र सरकार द्वारा देश को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। जिससे शहर से लेकर गांव तक स्वच्छ हो सकें। इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उसके बाद भी अधिकारी, कर्मचारी व ग्राम प्रधान स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। ग्राम जमथरी में साफ सफाई न होने की वजह से नालियां चोक हो गई हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा हो गया है। रास्तों में इतना कीचड़ जमा हो गया है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ होने की वजह से आये दिन ग्रामीण और बच्चे गिरते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को स्कूल जाते समय होती है। गांव में पसरी गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसकी वजह से डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमारियों से लोग पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पसरी गंदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन किसी अधिकारी व कर्मचारी के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। गंदगी से ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close