वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी कैंट स्टेशन पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान,35 भिखारी भेजे गए अपना घर आश्रम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आरपीएफ और स्माइल परियोजना की संयुक्त कार्रवाई,स्टेशन से 35 भिखारी हटाए गए ||

वाराणसी कैंट स्टेशन पर चला विशेष अभियान,भिक्षावृत्ति रोकने के लिए 35 लोगों को आश्रम भेजा गया ||

यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की स्वच्छता के लिए आरपीएफ का अभियान,35 भिखारी पकड़े गए ||

भिक्षावृत्ति रोकने को आरपीएफ और महिला प्रकोष्ठ की कार्रवाई,35 लोग अपना घर आश्रम सुपुर्द ||

वाराणसी :- सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी धर्मेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रमेश गौतम,हेड कांस्टेबल संजय व महिला कांस्टेबल सोनिया तथा क्यूआरटी टीम रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी तथा स्माइल परियोजना भारत सरकार की स्टाफ पूजा श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ अपना घर आश्रम तथा उनके स्टाफ के द्वारा स्टेशन पर प्लेटफार्म पर बुकिंग हाल में भिक्षावृत्ति के रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया जिसमें कुल 29 पुरुष एवं 6 महिला भिखारीयो कुल 35 को अपना घर आश्रम महिला प्रकोष्ठ पूजा श्रीवास्तव को वास्ते अग्रिम कार्रवाई सुपुर्द किया गया | यह अभियान स्टेशन वाराणसी कैंट को स्वच्छ बनाए रखने तथा भिखारीयो को स्टेशन से दूर रखने एवं यात्रियों के सुखद यात्रा के साथ-साथ भिखारीयो के जीवन को सुधारने के लिए समय समय पर संयुक्त रूप से किया जाता है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button