फूलपुर मे व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से किया गया जागरूक

एमएसएमई क्लस्टर और व्यापार मंडल ने व्यापारियों को दी वित्तीय योजनाओं की जानकारी ||
उद्यम रजिस्ट्रेशन,जीएसटी और बीमा पर व्यापारियों को किया गया जागरूक ||
आर्थिक आरोग्यम केंद्र के तहत एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का जागरूकता कार्यक्रम ||
छोटे व्यापारियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की पहल,बड़ी संख्या में व्यापारी रहे उपस्थित ||
वाराणसी :- फूलपुर में व्यापार मंडल और फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को वित्तीय प्रबंधन,सरकारी योजनाओं और व्यवसाय से जुड़े आवश्यक पंजीकरण के प्रति जागरूक करना था | कार्यक्रम के दौरान आर्थिक आरोग्यम केंद्र के तहत एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के सहयोग से उपस्थित व्यापारियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन,जीएसटी पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं,जिम्मेदार उधारी,बीमा तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई | जिला प्रशिक्षक आनंद कुमार दुबे और आकाश सैनी व मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना है ताकि वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें |
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू,मुन्ना चौरसिया, राजकुमार गुप्ता राजू,रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ,भरत जायसवाल जय प्रजापति, रमेश विश्वकर्मा,रिषभ अग्रहरि,डब्बू सेठ, पप्पू भोजवाल,शिवम अग्रहरि,सोनू गुप्ता,काजू चौरसिया,संजय कनौजिया, अविनाश जायसवाल,कमलेश गुप्ता,काजू सेठ,मनोज बगडू,विक्की गोंड,रमेश सेठ, पकोड़ा विश्वकर्मा सहित बाजार के कई व्यापारी उपस्थित रहे |
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने वित्तीय योजनाओं और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की ||


















