वाराणसी/उत्तरप्रदेश

व्यापार जगत के मजबूत स्तंभ प्रेम मिश्रा का हृदयाघात से निधन,शहर में शोक की लहर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रेम मिश्रा के निधन पर 14 मार्च को वाराणसी में तीन घंटे बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान ||

व्यापारियों के हक की आवाज रहे प्रेम मिश्रा को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई ||

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा नहीं रहे,उद्योग-व्यापार जगत में शोक ||

मणिकर्णिका घाट पर छोटे बेटे शैलेश मिश्रा ने दी मुखाग्नि,शनिवार को होगी शोक सभा ||

वाराणसी :- महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का 13 मार्च 2026 शुक्रवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया यह केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि पूरे व्यापार समाज के एक मजबूत स्तंभ का टूट जाना है उन्होंने अपने जीवन का हर पल व्यापारियों के हक,सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया उनका सरल स्वभाव,संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा |

आज पूरा व्यापारी समाज स्वयं को असहाय और शोकाकुल महसूस कर रहा है उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा | वाराणसी के सभी केंद्रीय व्यापार मंडलों (महानगर उद्योग व्यापार समिति,काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल वाराणसी व्यापार मंडल,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत) एवं उद्योग जगत (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज,रामनगर इंडस्ट्रियल स्टेट ) के सभी पदाधिकारियों ने इसे एक अविस्मरणीय क्षति बताया | अपने संयुक्त बयान में उन्होंने निर्णय लेते हुए कहा कि 14 मार्च 2026 शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे |

प्रेम मिश्रा संगीतकार घराने में जन्मे अपने चार भाइयो में तीसरे नंबर पर थे अपने पीछे दो बेटा और दो पोता और एक पोती के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए है | उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके घर पर उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगो का ताता लगा रहा जिसमे मुख्य रूप से मंत्री रवीन्द्र जायसवाल,विधायक डा.नीलकंठ तिवारी,आरके चौधरी, श्रीनारायण खेमका,अशोक जायसवाल, डा.अंजनी मिश्रा,रजनीश कन्नौजिया , सुरेश तुलस्यान,राजन जायसवाल,सुजीत गुप्ता,मनीष गुप्ता,नीरज पारिख,सतीश चौबे,हृदय गुप्ता,संजीव सिंह बिल्लू,राजेश त्रिवेदी,प्रतीक गुप्ता,गौरव जायसवाल आदि हजारों उद्योगी एवं व्यापारी रहे |

मणिकर्णिका घाट पर उनके शव की मुखाग्नि उनके छोटे बेटे शैलेश मिश्रा ने दी | दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार को दिन में 11 बजे सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा में शोक सभा का आयोजन किया गया है | उनकी अंतिम शव यात्रा में वाराणसी के हजारों की संख्या में उद्योगी एवं व्यापारी एवं जन प्रतिनिधि जिनमे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button