वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों ने मऊ जंक्शन पर ए क्लास एआरटी का किया गहन निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- आपातकालीन स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उदेश्य से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार एवं संबंधित अधिकारियों ने 23 फरवरी 2026 मऊ जंक्शन पर स्थित ए क्लास एआरटी (Accident Relief Train) का गहन निरीक्षण किया गया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे. चौधुरी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक संजय राय,कोचिंग डिपो अधिकारी शहजाद हसनैन सहित,मंडल चिकित्साधिकारी डॉ पुनीत कुमार राव समेत सभी संबंधित पर्वेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे | निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों ने एआरटी में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों,राहत एवं बचाव सामग्री,संचार व्यवस्था(मोबाईल फोन, पीसीपी,सेटलाइट फोन),विद्युत प्रकाश (टॉवर लाइट,जनरेटर,चिकित्सा व्यवस्था (मेडिसिन,सर्जिकल मेटेरियल,स्ट्रेचर) एवं स्टाफ की तत्परता का गहन परीक्षण किया गया | दुर्घटना स्थल पर उपकरण, क्रेन और औजारों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना स्थल पर तत्काल तैनाती हेतु,दुर्घटना स्थल पर ले जाने वाली वाहन (एआरटी) का निरीक्षण कर एआरटी को निर्धारित समय सीमा (जैसे दिन/रात में 30-45 मिनट) के भीतर ले जाया जा सकता है या नहीं |

अधिकारियों ने उपकरणों की कार्य क्षमता,रख रखाव की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया | निरीक्षण के अंत में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने एआरटी टीम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उच्च स्तर की सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए | ज्ञातव्य हो कि 140 टन क्रेन युक्त ए क्लास एआरटी मऊ को अत्याधुनिक 5S वर्क मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेट प्राप्त है | आधुनिक दृष्टिकोणों में अब दुर्घटना होने से पहले वास्तविक समय में दरारों और दोषों का पता लगाने के लिए एआई संचालित मशीन विज़न आधारित निरीक्षण प्रणाली (एमवीआईएस) शामिल हैं | यह निरीक्षण भारतीय रेलवे दुर्घटना नियमावली द्वारा नियंत्रित नियमित जांच प्रक्रिया है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close