वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेई अपने साथियों के साथ अमरण अनशन पर बैठे

इन्तिजार अहमद खान
इटावा – अटल जी की प्रतिमा पर पिछले 2 साल से चले आ रहे विवाद के चलते पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेई अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अटल जी की प्रतिमा का स्वरूप बदलने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे! मांग नहीं हुई पूरी तो जल्द ही पत्नी और बच्चे भी बैठेंगे अनशन पर!
अपनी ही सरकार में भीषण ठंड में आखिर क्यों भाजपा नेता को अटल जी की प्रतिमा के सम्मान में आमरण अनशन पर बैठाना पड़ा क्या है पूरा मूर्ति विवाद
इटावा में लगभग दो साल पहले अटल पथ पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दोनों हाथ जोड़कर स्थापित की गई मूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया था। तब भाजपा नेता शरद बाजपेई ने तत्कालीन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर इस मूर्ति में संशोधन की मांग की थी।
तब प्रशासन ने उनकी मांग को मानते हुए मूर्ति के स्वरूप में बदलाव तो करवा दिया लेकिन सावधान की मुद्रा की बजाय अटल जी के दोनों हाथों को एक बार फिर से उनके सीने पर रखवाकर मूर्ति की निर्माण करवा दिया! भाजपा नेता शरद बाजपेई का कहना है कि यह मूर्ति अटल जी की गरिमा और छवि के विरुद्ध है इसलिए इसके आवरण से पहले उसको भी बदलाया जाए तब से यह मूर्ति भी पिछले 6 माह से ढकी हुई है!
प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल
शरद बाजपेई ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में इटावा के जिलाधिकारी को प्रत्यावेदन सौंपा है। इसके बावजूद अब तक मूर्ति के स्वरूप में बदलाव को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से वह प्रशासन के रवैये से नाराज हैं और आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग!
भाजपा नेता शरद बाजपेई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अटल जी करोड़ों लोगों की भावना हैं और उनकी प्रतिमा सम्मानजनक स्वरूप में ही स्थापित होनी चाहिए।





