वाराणसी/उत्तरप्रदेश

लंका इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने पचास लाख की रंगदारी मांगने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर व फर्जी गैंगरेप के मुकदमे में फसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले शातिर अभियुक्त शेख अजदर हुसैन पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी वैष्णो नगर कॉलोनी को मजार के दक्षिण मण्डुवाडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी अपराध सरवणन टी. ने बताया कि लंका निवासी रवि प्रकाश जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल द्वारा मंगलवार को तहरीर दिया गया कि अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह बनाकर वादी का रास्ता रोक कर वादी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के संबंध में तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गयी है। पूछताछ में उसने अपने विरूद्ध लगे आरोपों के सम्बन्ध में अपना बयान अपने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में देना बता रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को धारा 111(3),126(2),351(3),308(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा,का0 अमित शुक्ला,का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय,का0 पवन यादव,का0 सूरज सिंह,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close