वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रोटरी क्लब बनारस ने सभी सदस्यों सँग किया नौका विहार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- रोटरी क्लब बनारस ने अपने सभी सदस्यों के लिए गंगा जी में रविवार को सपरिवार नौका विहार का कार्यक्रम आयोजित किया | अध्यक्ष रो.विजय जायसवाल की अध्यक्षता में यह बहुत ही सफल कार्यक्रम रहा इसमें लगभग 120 लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की | रविवार दोपहर बारह बजे रविदास घाट से नौका बिहार का कार्यक्रम रखा गया, त्रिदेव काशी क्रूज के ऊपर मनोरंजन गेम्स महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने महिलाओं ने और पुरुषों ने मिलकर भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया | सभी विजेताओं को प्राइस दिए गए साथ ही स्वादिष्ट नाश्ते का भी इंतजाम था जिसका सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया | रोटरी क्लब बनारस का यह एक बहुत ही सफल आयोजन था |

पूर्व अध्यक्ष रो.मुकेश पाठक ने सभी नए सदस्यों का इंट्रोडक्शन भी सभी सदस्यों से करवाया सभी सदस्यों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की | कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर रो.शंकर परवानी और कन्वीनर रो.अजय गुप्ता थे | धन्यवाद ज्ञापन रो.डॉक्टर कर्मराज सिंह ने किया और साथ में ही रोटरी के विषय में बहुत सारी जानकारी क्लब के मेंबर्स को दी |

कार्यक्रम में रो.नीरज अग्रवाल,रो.मनीष पांडे,रो.राजीव पांडे,रो.सचिन पारीख,रो. सुनील पारीख,रो.राजीव कुमार,सचिव रो. राकेश कोचर,रो.आशीष केशरी,रो.मुदित अग्रवाल रो.जितेंद्र तिवारी,रो.शशि भूषण तिवारी,रो.राघवेन्द्र बेतल,रो.सत्येंद्र सिंह, रो.सन्तोष कश्यप,रो.कपिल सलूजा,रो. निशांत उपाध्याय,रो.जय कथूरिया, रो. अजय और उमा केजरीवाल,रो.यश जायसवाल,रो.रमेश तिवारी,रो.अमित उपाध्याय,रो.सविता सिंह,रो.अवधेश श्रीवास्तव विजय नरूला और क्लब के अन्य गणमान्य सदस्यों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button