वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रोटरी क्लब बनारस ने बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन,275 बच्चों को पिलाई गई दवाई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- रोटरी क्लब बनारस द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चौकाघाट पर स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमे तीन से सोलह साल के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की डोज़ दी गई, लगभग 275 बच्चों को यह दवा पिलाई गई | इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ नीलम गुप्ता,प्रिंसिपल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय थीं | कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय जायसवाल ने की और संचालन रोटेरियन विवेक जायसवाल द्वारा किया गया | प्रोग्राम में डॉक्टर अश्वनी जो की राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय मे कार्यरत हैं
उन्होंने स्वर्ण प्राशन बनाने की विधि बच्चों को इसके फायदे और यह उनके स्वास्थ्य को कैसे लाभ पहुंचता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित सदस्यों को दिया |

उपरोक्त विषय की जानकारी प्राप्त कर क्लब के सदस्यों ने इसकी महत्वता को समझते हुए इसका और व्यापक प्रचार प्रसार की करने की जिम्मेदारी उठाई | इस कार्यक्रम को समाज के विभिन्न लोगों तक पहुंचाने हेतु क्लब द्वारा विभिन्न योजनाएं बनाई जाएगी ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके | कार्यक्रम क्लब के रोटेएरियन मनीष पांडेय द्वारा स्पॉन्सर्ड था | प्रधानाचार्य डॉ. नीलम गुप्ता को विश्वास भी दिलाया गया कि इस कार्य में रोटरी क्लब बनारस पूर्ण रूप से आपके साथ है और आगे भी रहेगा |

कार्यक्रम में क्लब के रोटेरियन सचिन पारीक,रोटेरियन मुदित अग्रवाल,रोटेरियन आशीष केशरी,रोटेरियन यश जायसवाल उपस्थित थे | रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में इस नेक कार्य करने के लिए प्रोफेसर डॉक्टर नीलम गुप्ता ने रोटरी क्लब बनारस का धन्यवाद दिया के वह बच्चों के भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं |

रोटेरियन विवेक जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया साथ ही उम्मीद भी जताई के हमेशा क्लब के मेंबर्स का सहयोग प्राप्त होता रहेगा ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close