उत्तराखंड

रेलवे मै नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में भर्ती कराने के नाम पर ठगों ने ‘महानिदेशक’ (DG) भाई का खौफ और रसूख दिखाया और एक युवक से ₹6.35 लाख डकार लिए। पुलिस ने अब अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​मामला फुलसुंगा के गणेश गार्डन का है। पीड़ित रामेश्वर ने बताया कि ठगी की पटकथा 3 जनवरी को लिखी गई, जब उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को STF का बड़ा अधिकारी ‘नीरज यादव’ बताया। जालसाज ने दावा किया कि उसका भाई मनोज यादव दिल्ली में RPF का महानिदेशक (DG) है। उसने झांसा दिया कि वह रसूख के दम पर किसी को भी सरकारी नौकरी दिला सकता है। ​अपने भाई पंकज और दोस्त अमर का भविष्य संवारने के चक्कर में रामेश्वर ठगों के चंगुल में फंस गए। ठग ने पहले दस्तावेज मांगे और फिर प्रक्रिया के नाम पर ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ से लेकर ‘वेरिफिकेशन’ तक के बहाने पैसे ऐंठने शुरू किए। 3 जनवरी से अब तक पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में कुल 6,35,000 रुपये ठग लिए गए।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल नंबरों को ट्रेस कर रही है ताकि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close