राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का जन्मदिन नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया।

रिपोटर विकास सिंह
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का जन्मदिन नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया।
नूरपुर।राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय का जन्मदिन नूरपुर विधानसभा क्षेत्र 24 में चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉ. रामाशीष राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रामाशीष राय के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय लोक दल के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की।जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। डॉ. रामाशीष राय मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी हैं।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रामाशीष राय एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं सशक्त संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पार्टी संगठन को मजबूती से खड़ा किया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और पार्टी पूर्वांचल के कोने-कोने तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।इस अवसर पर सरदार रविंदर सिंह, मुकुल गुप्ता, अर्पित त्यागी, संदीप जोशी, मास्टर देवेंद्र सिंह, पीयूष चौधरी, मास्टर तेजपाल सिंह, मुजम्मिल मलिक सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर डॉ. रामाशीष राय के दीर्घायु और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।





