काशीपुर-उत्तराखण्ड़

राइस मिलों ने नहीं दिया पैसा तो किसान करेंगे आंदोलन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा),,,,, किसान विकास क्लब की मासिक बैठक मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। बैठक में सरकार की नीति पर रोष जताते हुए किसानों ने कहा कि वर्ष 1983 अथवा इससे पूर्व वर्ग- 4 के कब्जेदारों (जिसकी भूमि वर्ग -1(ख) में परिवर्तित की गई थी) उक्त भूमियों पर अभी तक भी वर्ग -1(क) अथवा संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार नहीं मिल पाया है। सरकार को शीघ्र ही ऐसी भूमि को मालिकाना अधिकार दिया जाना चाहिए। किसानों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकारी धान तौल केंद्रों पर उन्होंने पोर्टल खुलने की उम्मीद में क्रय केंद्रों के अधिकारियों के कहने पर अपना धान राइस मिलों पर डाल दिया था, लेकिन पोर्टल नहीं खुला। कुछ दिन पहले किसानों, राइस मिलर्स एवं अधिकारियों की बैठक के बाद राइस मिलर्स ने किसानों को 2280 रुपए प्रति कुंतल रकम देने का वादा किया था, जिसमें कुछ मिलर्स ने तो किसानों की उक्त राशि का भुगतान वादानुसार कर दिया, परन्तु कुछ राइस मिलर्स ने रकम देने से इन्कार कर दिया, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार अगर शीघ्र ही उक्त रकम राइस मिलर्स से नहीं दिलवाती है तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, सुभाष चौधरी, टीका सिंह सैनी, देवी सिंह यादव, उपेंद्र शर्मा, राजवीर मिश्रा, डॉ. अशोक अरोरा, चौधरी सुरेंद्र सिंह, अजय कपूर, सुभाष चंद शर्मा, चौधरी किशन सिंह, रमेश सपरा, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close