लखनऊ-उत्तरप्रदेश
यूपी में सबसे बड़े राजनीतिक विवाद वाली इमारत जेपीएनआईसी को बनाया जाएगा पार्किंग स्थल ..850 करोड़ रुपए की शानदार इमारत जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर

यूपी में सबसे बड़े राजनीतिक विवाद वाली इमारत जेपीएनआईसी को बनाया जाएगा पार्किंग स्थल ..
850 करोड़ रुपए की शानदार इमारत जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) में आम लोग खड़े कर सकेंगे अपने वाहन.
सपा मुखिया अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट जेपीएनआईसी करीब 8 साल से बंद पड़ा है.. ये इमारत भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक विवाद का हॉट टॉपिक बन चुकी है. सरकार ने पिछले साल जेपीएनआईसी के संचालन का जिम्मा एलडीए को सौंपा था. अब एलडीए ने यहां पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी कर ली है. परिसर की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है.. इस परिसर में एलडीए, पासपोर्ट ऑफिस और चीनी निगम कार्यालय आने वाले लोग अपने वाहन पार्क कर सकेंगे..
पार्किंग के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा..






