लखनऊ-उत्तरप्रदेश

यूपी में गैस-तेल की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, CM योगी ने सभी जिलों के DM-SP को दिए सख्त निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में तेल और गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस बाबत उन्होंने सभी जिलों के डीएम और एसपी को अलर्ट किया है. सीएम ने दो टूक कहा है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो भी शख्स/संगठन अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा.फिलहाल, सीएम के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई दी गई है. सभी जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास सतर्क निगरानी रखने को कहा गया. जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों व दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं. गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में हड़कंप मचा हुआ है. इंटरनेशनल व्यापारिक मार्गों पर इसका असर हो रहा है जिसमें तेल-गैस सप्लाई बाधित हो रही है. इसका सीधा असर अब आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं. इन सबके बीच अयोध्या के आश्रम-मठ-मंदिरों में भोग प्रसाद और श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन के लिए चलाए जा रहे रसोई को बंद कर दिया गया है. हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. लखनऊ के कई होटल-ढाबे बंद हो चुके हैं. लोगों को बुकिंग करने पर भी सिलेंडर मिलने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए.14 और 15 मार्च को होने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिसमें करीब 15.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. सीएम ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को जाम का सामना न करना पड़े. प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस बल की तैनाती और सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं.चैत्र नवरात्र और रामनवमी के अवसर पर अयोध्या, मीरजापुर और बलरामपुर जैसे प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध करने को कहा गया है. साथ ही, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आपूर्ति सामान्य है. उन्होंने अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए फील्ड में उतरकर निरीक्षण करने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button