आर्यन स्पोर्टिंग क्लब, मोहल्ला रसूलपूरा की जानिब से रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन

मोहल्ला रसूलपूरा में आर्यन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन बड़े ही सम्मान और भाईचारे के माहौल में किया गया। यह सराहनीय पहल क्लब की कमेटी द्वारा पिछले 16 वर्षों से लगातार समाज में आपसी मोहब्बत, एकता और भाईचारे को मज़बूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के समर्पित सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से
वाहिउद्दीन अंसारी,
मोहम्मद शाहिद,
अबू सुफियान अंसारी,
अफ़ज़ाल अंसारी,
वाजिद अली अंसारी,
आरिफ जमाल अंसारी,
शाहिद जमाल अंसारी,
और सोहैल हफ़ीज़ सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभी सदस्यों के सहयोग, नेतृत्व और आपसी समन्वय से यह आयोजन हर वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न होता है। कमेटी के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आप सभी की दुआओं, समर्थन और सहयोग से यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और भविष्य में भी समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सौहार्द का यह संदेश फैलता रहेगा।
अल्लाह तआला से दुआ है कि वह इस नेक काम को क़ुबूल फरमाए और आगे भी इसे निरंतर जारी रखने की तौफीक़ अता फरमाए।


















