न्यूज़

मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर सजेगी “रफी नाइट”, Music Lovers Club बिखेरेगा सुरों का जादू

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,हिन्दी सिनेमा के स्वर सम्राट स्व. मोहम्मद रफी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तराखंड की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था Music Lovers Club द्वारा एक भव्य संगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।यह रंगारंग संध्या 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजे सत्यम पैलेस, खड़कपुर, न्यू टेलीफोन एक्सचेंज के निकट, काशीपुर में आयोजित होगी। इस मौके पर क्लब के सुरीले कलाकार रफी साहब के कालजयी गीतों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 1. *श्री त्रिलोक सिंह चीमा* – विधायक, काशीपुर 2. *सुश्री सीमा चौहान* – दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार 3. *श्री विनय रोहला* – दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार शिरकत करेंगे और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के संरक्षक शम्मी सेठी ने बताया: “रफी साहब की आवाज एक युग का नाम है।

उनकी पुण्यतिथि पर हमारा उद्देश्य उनकी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। हमारे लिए गर्व की बात है कि इस संगीतिक श्रद्धांजलि में काशीपुर के विधायक और राज्य सरकार के दो मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं।”क्लब के सचिव शाकिर सिद्दीकी ने कहा: यह कार्यक्रम संगीत और संस्कृति का संगम होगा। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग आकर रफी साहब को श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभ्रा शर्मा करेंगी और प्रवेश सभी के लिए निशुल्क रहेगा।”*Music Lovers Club की टीम**संस्थापक*: रिज़वान अहसन *संरक्षक*: श्रीमती मुक्ता सिंह, श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय, शम्मी सेठी *अध्यक्ष*: एडवोकेट सौरभ शर्मा *उपाध्यक्ष*: अबरार खान *सचिव*: शाकिर सिद्दीकी *उपसचिव*: अमन बाली *संगठन मंत्री*: नफीस सिद्दीकी *कोषाध्यक्ष*: श्रीमती सुधा शर्मा *सलाहकार समिति*: मनमोहन अग्रवाल, इक़बाल अदीब, पंकज पंत *वरिष्ठ सदस्य*: तजविंदर सिंह, डॉ. जावेद असलम, प्राची शर्मा, राहुल शर्मा, शरद अरोरा, चंद्र प्रकाश फ़र्तियाल, अमित कम्बोज, फ़िरोज़ खान, ललित पंत, सर्वेश यादव, पवित्र शर्मा, गौरी शर्मा, गीतिका मधुर, रवि शंकर, एडवोकेट हरीश सिंह, अज़हर अज्जू आदि।क्लब ने सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे इस यादगार शाम में शामिल होकर स्वर सम्राट को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button