मैनपुरी में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के 5वें चरण का आगाज, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली

मैनपुरी में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के 5वें चरण का आगाज, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली*
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
मैनपुरी, 21 सितंबर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के 5वें चरण का मैनपुरी में भव्य शुभारंभ हुआ। इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।
अभियान के आगाज के मौके पर, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष स्कूटी और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसका मकसद जन-जन तक महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाना था।
‘मिशन शक्ति अभियान’ के इस चरण में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।





