मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मैनपुरी में पत्नी और बच्चों ने मिलकर पति को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मैनपुरी में पत्नी और बच्चों ने मिलकर पति को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोध कुमार

मैनपुरी जनपद के थाना औँछा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के चलते पत्नी और बच्चों ने मिलकर पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति खुद को बचाने की कोशिश करते हुए चिल्लाता रहा, लेकिन पत्नी और बच्चे लगातार उस पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। आसपास मौजूद लोगों ने भी इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित को अपने संरक्षण में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button