वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तर प्रदेश के सह-संयोजक व पूर्वी क्षेत्र संयोजक की नवनियुक्ति

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी। 16/2/2026। हरियाणा भवन नई दिल्ली में दिनांक 14/2/2026 को आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच‌ के मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इंद्रेश कुमार जी द्वारा पूर्वी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रिय संयोजक मो.अजहरुद्दीन का पदोन्नति करते हुए नई जिम्मेदारी के रूप में समूचे उत्तर प्रदेश का सह-संयोजक व तीन तलाक़ ,हलाला,महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता व राष्ट्रवादी विचारक ताज मोहम्मद एडवोकेट को पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का संयोजक बनाया गया है । नई दिल्ली में आयोजित उक्त अहम बैठक में नवनियुक्त सह-संयोजक मो.अजहरूददीन ने ताज मोहम्मद एडवोकेट का नाम पूर्वी क्षेत्र के नये संयोजक के लिए प्रस्तावित किया । तदुपरांत मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इंद्रेश कुमार जी ने पूर्वी क्षेत्र उत्तर प्रदेश का नये क्षेत्रिय संयोजक कै लिए ताज मोहम्मद एडवोकेट के नाम अधिकारिक घोषणा की तथा बैठक में मौजूद शीर्ष नेतृत्व समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए मो.अजहरुद्दीन व ताज मोहम्मद एडवोकेट को मुबारकबाद दिया। उक्त मौके पर मो. अजहरुद्दीन व ताज मोहम्मद एडवोकेट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – हम मिलकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अपने समस्त कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करते हुए राष्ट्रवाद को पूरी कर्मठता व निष्ठा से मजबूत करने,मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की विचारधारा से मुस्लिम समाज को जोड़ने, हिन्दू – मुस्लिम एकता के साथ ही संगठनात्मक विस्तार पर पूरी तन्मयता से काम करेंगे। नवनियुक्ती से उत्साहित पूर्वी क्षेत्र संरक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय जी,कलीम अशरफ, मो.इसराईल खान, शाहिद अंसारी, इरफान अहमद,राबिया अंसारी, सैय्यद सरफराज पहलवान,राजेश कन्नौजिया, मुस्ताक अहमद, मो.कलीम, अबुजैर, कैसर रजा, सूरज चौधरी, मोहम्मद सलीम,समीम हाफीजी, कादिर अमीन,मो.फारूख,मो.कलीम, बदरूद्दीन, तैय्यब अंसारी, कासिम अली,फहीम खां,अशरफ अली, कैंसर जहां, सीमा बेगम, बिलकिश बेगम ने उन्हें बधाई दी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close